वैज्ञानिक तरीके से खेती करेंगे तो मिलेगी सफलता: डॉ. जेपी मिश्रा

Worldwide Views: 34
0 0
Spread the love

Read Time:6 Minute, 9 Second

वैज्ञानिक तरीके से खेती करेंगे तो मिलेगी सफलता: डॉ. जेपी मिश्रा

  • वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर तपोवन में कार्यक्रम आयोजित

आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन परिसर में संस्थान के कृषि ए‌ंव ग्राम विकास प्रभाग और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को जैविक-यौगिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जोेधपुर से आए कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसन्धान संस्थान के निदेशक डॉ. जेपी मिश्रा ने कहा कि खेती में सफलता के लिए सबसे जरूरी है कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती करें। इससे ही हम खेती में सुधार कर पाएंगे और अच्छा उत्पादन ले पाएंगे। आज खेती में टेक्नोलाजी का भी उपयोग करना जरूरी है। किसान प्राकृतिक तरीके से अपने घर व खेत में ही जैविक खाद तैयार करें। कम से कम रासायनिक खाद का उपयोग करें।
जोधपुर अटारी के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. बीएल जांगिड़ ने कहा कि खेती के साथ आज किसानों के लिए सबसे जरूरी है कि मन की शांति और तन का सुख। खेती को खुशी-खुशी, प्रसन्नता के साथ करें। सरकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्नत तरीके से खेती करेंगे तो कम लागत में अधिक उत्पादन होगा।

खेती की नई पद्धतियों को अपनाएं किसान-
सिरोही के कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सुरेश कुमार खिंची ने कहा कि किसान भाई विकसित कृषि की नई-नई पद्धतियों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं। इस अभियान का यही मकसद है कि किसानों की आय बढ़े और उनका जीवन स्तर सुधरे। देश के 700 जिलों में दो हजार से अधिक वैज्ञानिक दलों द्वारा किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी दी जा रही है। नाबार्ड के डीडीएम दिनेश प्रजापत ने भी विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से जल संरक्षण का आहृान किया।

ड्रिप पद्धति से सिंचाई पर होती है 80 फीसदी पानी की बचत-
उ‌द्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. हेमराज मीणा ने कहा कि किसान सबसे अधिक पानी का उपभोग करते हैं। इसलिए किसान भाइयों को जल संरक्षण की विधि सीखना सबसे जरूरी है। किसान यदि ड्रिप पद्धति से सिंचाई करते हैं तो 80 फीसदी पानी की बचत होती है। इसलिए खुले पानी की जगह ड्रिप का ही उपयोग करें। आत्मा परियोजना के उप निदेशक डॉ. ओम प्रकाश बैरवा ने कहा कि किसान भाई-बहनें सावधानी के साथ जल का उपयोग करें। जल बचाना बेहद जरूरी है। अपने आसपास के जो कुएं हैं उन्हें साफ रखें। तालाब-बावड़ियों का संरक्षण करने से उनके ज्यादा वर्षा का जल संरक्षित हो सकेगा।

यौगिक खेती के बारे में बताया-
राजऋषि गोकुल ग्राम प्रकल्प के संयोजक बीके चंद्रेश भाई ने कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा विकसित किए गए गोकुल गांव के मॉडल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसान ठान लें तो अपने गांव की तस्वीर बदल सकते हैं। यौगिक खेती में नए-नए प्रयोग कर रहे बीके भीका भाई ने वीडियो के माध्यम से किसानों को जैविक खाद बनाने की विधि बताई। साथ ही यौगिक खेती की बारीकियों को गहराई से बताया। डॉ. पन्नालाल चौधरी ने भी संबोधित किया।
भीनमाल की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके गीता दीदी ने कहा कि किसान सबसे आत्म विश्वासी होता है। जीवन में कितनी भी विपरीत परिस्थिति आए लेकिन कभी धैर्य नहीं खोएं। हिम्मत के साथ काम लें। खेती को खुशी के साथ करें। आपने राजयोग मेडिटेशन से सभी को शांति की गहन अनुभूति भी कराई।
इस मौके पर प्रभाग के बीके शशीकांत भाई, बीके प्रहलाद भाई, बीके सुमंत भाई, बीके लल्लन भाई भीका भाई सहित जिलेभर से आए कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आसपास के गांवों से आए किसान मौजूद रहे। संचालन रेडियो मधुबन की बीके कृष्णा बहन ने किया।

फोटो- 12 एबीआर 01- कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।
फोटो- 12 एबीआर 02- कार्यक्रम में आसपास के गांवों के किसान और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Dr Rajesh

About Post Author

Dr Rajesh

Motivation,Media, Spiritual, Leadership, Social service, Marketing, Strategy maker, Business etc
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love
  • Dr Rajesh

    Dr Rajesh

    Motivation,Media, Spiritual, Leadership, Social service, Marketing, Strategy maker, Business etc

    Related Posts

    મુંબઈ સહિત ભારતભરમાં 15 ઓગસ્ટ ની ઉજવણી:ગૌરાંગ નાયક, દેવેન વકીલ, ડૉ રાજેશ ભોજક સહિત સમાજના વિવિધ અગ્રણીઓ આ ઉજવણીમાં દેશભક્તિના રંગે રંગાયા

    Spread the love

    Spread the love          મુંબઈ સહિત ભારતભરમાં 15 ઓગસ્ટ ની ઉજવણી:ગૌરાંગ નાયક, દેવેન વકીલ, રાજેશ ભોજક સહિત સમાજ ના વિવિધ અગ્રણીઓ આ ઉજવણી માં દેશભક્તિના રંગે રંગાયા.નાયક ભોજક વ્યાસ સમાજ પણ વર્ષોથી…


    Spread the love

    15ਅਗਸਤ2025 ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    Spread the love

    Spread the love          15ਅਗਸਤ2025 ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਮਾਨਯੋਗ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ੍ਰੀ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਵੱਲੋ ਤਿਰੰਗਾ ਲਹਿਰਾਉਣ ਦੀ ਰਸਮ…


    Spread the love

    Average Rating

    5 Star
    0%
    4 Star
    0%
    3 Star
    0%
    2 Star
    0%
    1 Star
    0%

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    મુંબઈ સહિત ભારતભરમાં 15 ઓગસ્ટ ની ઉજવણી:ગૌરાંગ નાયક, દેવેન વકીલ, ડૉ રાજેશ ભોજક સહિત સમાજના વિવિધ અગ્રણીઓ આ ઉજવણીમાં દેશભક્તિના રંગે રંગાયા

    મુંબઈ  સહિત ભારતભરમાં 15 ઓગસ્ટ ની ઉજવણી:ગૌરાંગ નાયક, દેવેન વકીલ, ડૉ રાજેશ ભોજક સહિત સમાજના વિવિધ અગ્રણીઓ આ ઉજવણીમાં દેશભક્તિના રંગે રંગાયા

    15ਅਗਸਤ2025 ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    15ਅਗਸਤ2025 ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    કૃષ્ણ પરમ આનંદ છે: ગુરુદેવ શ્રી શ્રી રવિ શંકર કહે છે…દરેક આનંદની શોધમાં ઈશ્વર જ સર્વસ્વ છે..

    કૃષ્ણ પરમ આનંદ છે: ગુરુદેવ શ્રી શ્રી રવિ શંકર કહે છે…દરેક આનંદની શોધમાં ઈશ્વર જ સર્વસ્વ છે..

    Full Paisa Vasool Sale at SMART Bazaar – Big Savings for Every Corner of Your Home

    Full Paisa Vasool Sale at SMART Bazaar – Big Savings for Every Corner of Your Home

    रक्तदान महाअभियान में किया जाएगा एक लाख यूनिट रक्तदान:१७ अगस्त को ब्रह्माकुमारी संस्था बनाएगी विश्व रिकॉर्ड

    रक्तदान महाअभियान में किया जाएगा एक लाख यूनिट रक्तदान:१७ अगस्त को ब्रह्माकुमारी संस्था बनाएगी विश्व रिकॉर्ड

    तिरंगा यात्रा से देशभक्ति तथा नशमुक्ति से देश का विकास-एसडीएम:ब्रह्माकुमारीज से निकली तिरंगा यात्रा और नशामुक्ति साईकिल रैली

    तिरंगा यात्रा से देशभक्ति तथा नशमुक्ति से देश का विकास-एसडीएम:ब्रह्माकुमारीज से निकली तिरंगा यात्रा और नशामुक्ति साईकिल रैली