योग हमारे शरीर-आत्मा को नई दिशा और ऊर्जा देता है: अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला

Worldwide Views: 31
0 0
Spread the love

Read Time:5 Minute, 17 Second

योग हमारे शरीर-आत्मा को नई दिशा और ऊर्जा देता है: अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला

  • एक हजार से अधिक लोगों ने किया योग-ध्यान
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित

आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन के डायमंड हाल में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर आयोजित किया गया। इसमें देशभर से आए विभिन्न राज्यों के एक हजार से अधिक लोगों ने प्रशिक्षित योग गुरु के मार्गदर्शन में जहां विभिन्न योग, प्राणायाम की बारीकियां सीखीं, वहीं राजयोग मेडिटेशन से गहन शांति की अनुभूति की।
शुभारंभ पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पत्र सूचना कार्यालय ए‌ंव केंद्रीय संचार ब्यूरो जयपुर की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला ने कहा कि आज विश्वभर में लोग योग का महत्व समझ रहे हैं। अब योग जन आंदोलन बन गया है। योग हमारे शरीर, आत्मा को नई दिशा और ऊर्जा देता है। योग को सिर्फ एक दिन ही नहीं, इसे अपनी जीवनशैली में शामिल करेंगे। आज ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान भारत सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर दो दिवसीय एक्जीविशन भी लगाई गई।
संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि आज देश-विदेश में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारीज़ के 140 देशों में स्थित सेवाकेंद्रों के माध्यम से योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवाएँ की जा रही हैं।

हमारा जीवन ही योगी जीवन हो-
गीता विशेषज्ञ व अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके ऊषा दीदी ने कहा कि योग एक दिन का नहीं हो लेकिन हमारा जीवन ही योगी हो, जो सदा काल के लिए होता है। भगवत गीता में भगवान ने अर्जुन को सिखाया और योगी जीवन की प्रेरणा दी। हमारा भी जीवन नेचुरल रूप से योगी जीवन बन जाए, ऐसी सभी की शुभ आस रहती है। अपने दिन की शुुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में परमात्मा की याद के साथ करें। योग हमें सिखाता है कि जीवन में बैलेंस कैसे बनाएं। योग माना संतुलन। योग से संबंधों में मधुरता आती है। तन के साथ मन स्वस्थ रहता है। इस दौरान आपने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से सभी को शांति की गहन अनुभूति भी कराई।

योग के विभिन्न आसन सिखाए-
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ योग प्रशिक्षक बीके बाबूलाल भाई ने पद्यासन, वज्रासन, मुक्तासन, गोमुखासन, शीर्षासन, शवासन, काकासन, धनुरासन सहित अन्य प्राणायाम और योग के आसन कराते हुए इनके तन-मन को होने वाले फायदे बताए। इस दौरान अपने-अपने शहर में योग को बढ़ावा दे रहे लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

ये भी रहे मौजूद-
इस मौके पर उप्र के मथुरा से विधायक पूरन प्रकाश, पत्र सूचना कार्यालय ए‌वं केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा, मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल, वैज्ञानिक प्रभाग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, सुरक्षा प्रभारी कर्नल वीसी सती, पीआरओ बीके कोमल भाई, बीके अमरदीप भाई, बीके चुनेश भाई भी मौजूद रहे। संचालन बीके चंदा बहन ने किया।

Dr Rajesh

About Post Author

Dr Rajesh

Motivation,Media, Spiritual, Leadership, Social service, Marketing, Strategy maker, Business etc
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love
  • Dr Rajesh

    Dr Rajesh

    Motivation,Media, Spiritual, Leadership, Social service, Marketing, Strategy maker, Business etc

    Related Posts

    મુંબઈ સહિત ભારતભરમાં 15 ઓગસ્ટ ની ઉજવણી:ગૌરાંગ નાયક, દેવેન વકીલ, ડૉ રાજેશ ભોજક સહિત સમાજના વિવિધ અગ્રણીઓ આ ઉજવણીમાં દેશભક્તિના રંગે રંગાયા

    Spread the love

    Spread the love          મુંબઈ સહિત ભારતભરમાં 15 ઓગસ્ટ ની ઉજવણી:ગૌરાંગ નાયક, દેવેન વકીલ, રાજેશ ભોજક સહિત સમાજ ના વિવિધ અગ્રણીઓ આ ઉજવણી માં દેશભક્તિના રંગે રંગાયા.નાયક ભોજક વ્યાસ સમાજ પણ વર્ષોથી…


    Spread the love

    15ਅਗਸਤ2025 ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    Spread the love

    Spread the love          15ਅਗਸਤ2025 ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਮਾਨਯੋਗ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ੍ਰੀ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਵੱਲੋ ਤਿਰੰਗਾ ਲਹਿਰਾਉਣ ਦੀ ਰਸਮ…


    Spread the love

    Average Rating

    5 Star
    0%
    4 Star
    0%
    3 Star
    0%
    2 Star
    0%
    1 Star
    0%

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    મુંબઈ સહિત ભારતભરમાં 15 ઓગસ્ટ ની ઉજવણી:ગૌરાંગ નાયક, દેવેન વકીલ, ડૉ રાજેશ ભોજક સહિત સમાજના વિવિધ અગ્રણીઓ આ ઉજવણીમાં દેશભક્તિના રંગે રંગાયા

    મુંબઈ  સહિત ભારતભરમાં 15 ઓગસ્ટ ની ઉજવણી:ગૌરાંગ નાયક, દેવેન વકીલ, ડૉ રાજેશ ભોજક સહિત સમાજના વિવિધ અગ્રણીઓ આ ઉજવણીમાં દેશભક્તિના રંગે રંગાયા

    15ਅਗਸਤ2025 ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    15ਅਗਸਤ2025 ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    કૃષ્ણ પરમ આનંદ છે: ગુરુદેવ શ્રી શ્રી રવિ શંકર કહે છે…દરેક આનંદની શોધમાં ઈશ્વર જ સર્વસ્વ છે..

    કૃષ્ણ પરમ આનંદ છે: ગુરુદેવ શ્રી શ્રી રવિ શંકર કહે છે…દરેક આનંદની શોધમાં ઈશ્વર જ સર્વસ્વ છે..

    Full Paisa Vasool Sale at SMART Bazaar – Big Savings for Every Corner of Your Home

    Full Paisa Vasool Sale at SMART Bazaar – Big Savings for Every Corner of Your Home

    रक्तदान महाअभियान में किया जाएगा एक लाख यूनिट रक्तदान:१७ अगस्त को ब्रह्माकुमारी संस्था बनाएगी विश्व रिकॉर्ड

    रक्तदान महाअभियान में किया जाएगा एक लाख यूनिट रक्तदान:१७ अगस्त को ब्रह्माकुमारी संस्था बनाएगी विश्व रिकॉर्ड

    तिरंगा यात्रा से देशभक्ति तथा नशमुक्ति से देश का विकास-एसडीएम:ब्रह्माकुमारीज से निकली तिरंगा यात्रा और नशामुक्ति साईकिल रैली

    तिरंगा यात्रा से देशभक्ति तथा नशमुक्ति से देश का विकास-एसडीएम:ब्रह्माकुमारीज से निकली तिरंगा यात्रा और नशामुक्ति साईकिल रैली